Super Independence Day Essay Speech Messages Quotes Wishes Songs SMS in Hindi Language_India

Contents

great-independence-day-wishes-india-photosIndependence Day Speech in Hindi

आजादी कहें या स्वतंत्रता ये ऐसा शब्द है जिसमें पूरा आसमान समाया है। आजादी एक स्वाभाविक भाव है या यूँ कहें कि आजादी की चाहत मनुष्य को ही नहीं जीव-जन्तु और वनस्पतियों में भी होती है। सदियों से भारत अंग्रेजों की दासता में था, उनके अत्याचार से जन-जन त्रस्त था। खुली फिजा में सांस लेने को बेचैन भारत में आजादी का पहला बिगुल 1857 में बजा किन्तु कुछ कारणों से हम गुलामी के बंधन से मुक्त नही हो सके। वास्तव में आजादी का संघर्ष तब अधिक हो गया जब बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि “स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है”। 🙂

अनेक क्रांतिकारियों और देशभक्तों के प्रयास तथा बलिदान से आजादी की गौरव गाथा लिखी गई है। यदि बीज को भी धरती में दबा दें तो वो धूप तथा हवा की चाहत में धरती से बाहर आ जाता है क्योंकि स्वतंत्रता जीवन का वरदान है। व्यक्ति को पराधीनता में चाहे कितना भी सुख प्राप्त हो किन्तु उसे वो आन्नद नही मिलता जो स्वतंत्रता में कष्ट उठाने पर भी मिल जाता है। तभी तो कहा गया है कि

पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं।

जिस देश में चंद्रशेखर, भगत सिंह, राजगुरू, सुभाष चन्द्र, खुदिराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रान्तिकारी तथा गाँधी, तिलक, पटेल, नेहरु, जैसे देशभकत मौजूद हों उस देश को गुलाम कौन रख सकता था। आखिर देशभक्तों के महत्वपूर्ण योगदान से 14 अगस्त की अर्धरात्री को अंग्रेजों की दासता एवं अत्याचार से हमें आजादी प्राप्त हुई थी। ये आजादी अमूल्य है क्योंकि इस आजादी में हमारे असंख्य भाई-बन्धुओं का संघर्ष, त्याग तथा बलिदान समाहित है। ये आजादी हमें उपहार में नही मिली है। वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद की गर्जना करते हुए अनेक वीर देशभक्त फांसी के फंदे पर झूल गए। 13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला हत्याकांड, वो रक्त रंजित भूमि आज भी देश-भक्त नर-नारियों के बलिदान की गवाही दे रही है।

आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाती है, हम सभी को जिसका ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए किन्तु क्या आज हम 66 वर्षों बाद भी आजादी की वास्तिवकता को समझकर उसका सम्मान कर रहे है? आलम तो ये है कि यदि स्कूलों तथा सरकारी दफ्तरों में 15 अगस्त न मनाया जाए और उस दिन छुट्टी न की जाए तो लोगों को याद भी न रहे कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है जो हमारी जिंदगी के सबसे अहम् दिनों में से एक है ।

एक सर्वे के अनुसार ये पता चला कि आज के युवा को स्वतंत्रता के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी फिल्मों के माध्यम से मिलती है और दूसरे नम्बर पर स्कूल की किताबों से जिसे सिर्फ मनोरंजन या जानकारी ही समझता है। उसकी अहमियत को समझने में सक्षम नही है। ट्विटर और फेसबुक पर खुद को अपडेट करके और आर्थिक आजादी को ही वास्तिक आजादी समझ रहा है। वेलेंटाइन डे को स्वतंत्रता दिवस से भी बङे पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

आज हम जिस खुली फिजा में सांस ले रहे हैं वो हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग का परिणाम है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मुश्किलों से मिली आजादी की रुह को समझें। आजादी के दिन तिरंगे के रंगो का अनोखा अनुभव महसूस करें इस पर्व को भी आजद भारत के जन्मदिवस के रूप में पूरे दिल से उत्साह के साथ मनाएं। स्वतंत्रता का मतलब केवल सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता न होकर एक वादे का भी निर्वाह करना है कि हम अपने देश को विकास की ऊँचाइयों तक ले जायेंगें। भारत की गरिमा और सम्मान को सदैव अपने से बढकर समझेगें। रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं से कलम को विराम देते हैं।

हो चित्त जहाँ भय-शून्य, माथ हो उन्नत
हो ज्ञान जहाँ पर मुक्त, खुला यह जग हो
घर की दीवारें बने न कोई कारा
हो जहाँ सत्य ही स्रोत सभी शब्दों का
हो लगन ठीक से ही सब कुछ करने की
हों नहीं रूढ़ियाँ रचती कोई मरुथल
पाये न सूखने इस विवेक की धारा
हो सदा विचारों ,कर्मों की गतो फलती
बातें हों सारी सोची और विचारी
हे पिता मुक्त वह स्वर्ग रचाओ हममें
बस उसी स्वर्ग में जागे देश हमारा।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सभी पाठकों को हार्दिक बधाई।

जय हिन्द, जय भारत

अनिता शर्मा

see INDEPENDENCE DAY IMAGES TO SHARE ON FB WHATSAPP

Independence Day SMS Messages Wishes in Hindi

Koi mere dil se puche, Jo taqlef di hai ushse muh na mode!

Koi aft ko na de bulawa, Pr uska sanhar to kare!

Koi mere atet se samjhe, Nwjwano mein utsah ka snchar ho!

Aantk jo phela hai, Aag ki ujwalta danv pe na ho,

Bachalo.. chupalon aao tumhe apni god mein! Lo Dharti Maa tujhe salam!

Watan hamara misaal mohabat ki,

Todta hai deewaar nafrat ki,

Meri Khush naseebi,

mili zindagi is chaman mein Bhula na sake koi iski khushbo saton janam mein.

Happy Independence Day!

Aaj main aap se apne dil ki bat kahna

chahti hun han wohi 3 words jo aap sunna chahen han wo hi 3 alfaz jo aap k dil ko chulen . . . .

***HAPPY INDEPENDENCE DAY***

Independence Day ESSAY in Hindi

आगामी 15 अगस्त को भारत अपना 66वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. कुछ ही दिनों बाद भारत की आजादी का वह महापर्व आने वाला है. आजादी के इस महापर्व में कई महान देश भक्तों की आहुति दी गई है तब जाकर यह हमें प्राप्त हुई है. आजादी का सही अर्थ वही समझ सकता है जिसने गुलामी के दिन झेले हों.

Indian Independence History What is Freedom:

क्या है आजादी

आजादी को परिभाषित करना बहुत मुश्किल है. हर इंसान अपनी बुद्धि का सही उपयोग करते हुए आजादी की सीमा तय करता है. हर व्यक्ति स्वतंत्र रहना चाहता है, परंतु इसकी अधिकता कभी-कभी नुकसानदेह साबित होती है.

आजादी का अर्थ है – विकास के पथ पर आगे बढकर देश और समाज को ऐसी दिशा देना, जिससे हमारे देश की संस्कृति की सोंधी खुशबू चारों ओर फैल सके. लेकिन आज हमारी युवा पीढ़ी आजादी के सही मायने भूलती जा रही है. युवा लोग पाश्चात्य संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं. आज हमें अपनी आजादी का सदुपयोग करते हुए समाज और देश को विकास के पथ पर ले जाना चाहिए.

Whats Freedom for you????:

क्या यही है आजादी

आज बेटी-बेटे को समानता का दर्जा दिया जाता है, लेकिन समाज का माहौल देखते हुए लडकियों की सुरक्षा की दृष्टि से माता-पिता उनकी आजादी की सीमाएं तय कर देते हैं, जो कि किसी दृष्टि से गलत नहीं है. यही बात बेटों पर भी लागू होती है. उन्हें भी अनुशासित करने के लिए समय-समय पर उनकी आजादी की सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है. आजादी में संतुलन बहुत जरूरी है.

आज एक जुर्म करने के लिए एक अमीर आदमी को तो कुछ घंटों की सजा या फिर बिना सजा के ही छोड़ दिया जाता है लेकिन एक गरीब आदमी को छोटे से छोटे जुर्म या कभी-कभी जो जुर्म उसने किया भी ना हो उसकी सजा भी मिल जाती है.

Whats Freedom for Youth:

युवाओं के लिए आजादी

वर्षों की गुलामी सहने और लाखों देशवासियों का जीवन खोने के बाद हमने यह बहुमूल्य आजादी पाई है. लेकिन आज की युवा पीढ़ी आजादी का वास्तविक अर्थ भूलती जा रही है. पश्चिमी संस्कृति का अनुसरण कर वह अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से दूर होती जा रही है. इस संदर्भ में किसी कवि ने खूब लिखा है कि:

“भगतसिंह इस बार न लेना, काया भारतवासी की क्यूंकि देशभक्ति के लिए आज भी सज़ा मिलेगी फांसी की”

जिस आजादी के लिए हमने देश के लिए कई महान वीरों की आहुति दी है उस आजादी को ऐसे बर्बाद करना बिलकुल सही नहीं है. हमें देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, नशाखोरी, अज्ञानता से आजादी दिलाने की कोशिश करनी चाहिए. देश को शायद आज एक नए स्वतंत्रता संग्राम की जरूरत है लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह आजादी हो कैसी?

independence-day-wishes-india-in-hindi

independence-day-wishes-india-in-hindi

Independence Day Quotes in Hindi with Images:

Violent means will give violent freedom. That would be a menace to the world and to India herself.

हिंसक तरीकों से हिंसक स्वतंत्रता मिलेगी. यह दुनिया के लिए और खुद भारत के लिए एक गंभीर खतरा होगा. महात्मा गाँधी

Freedom is never voluntarily given by the oppressor; it must be demanded by the oppressed.

आततायी कभी स्वेछा से आज़ादी नहीं देता, पीड़ितों द्वारा इसकी मांग की जानी चाहिए. मार्टिन लूथर किंग जूनियर

The cost of freedom is always high, but Americans have always paid it. And one path we shall never choose, and that is the path of surrender.

स्वतंत्रता की कीमत हमेशा अधिक होती है, लेकिन अमेरिकियों ने हमेशा यह कीमत चुकाई है.और हमें एक मार्ग कभी नहीं चुनना चाहिए,और वो मार्ग है समर्पण और हार मानने का.

Independence Day speech for Students & Kids in Hindi Language

Adarniya Principle Sahab, adarniya adhyapak mahoday or mere sare bhaiyo or behno Namaskar, mera nam (your name) hai, mai bohat abhari ho k aaj k din mujhe kuch kehne ka mauka mila, dosto aaj sawtantra divas hai aaj hamare desh ko azad huaye 67 saal hogaye hai, hamara desh 15 august 1947 ko azad hua tha, mujhe bohat khushi k aaj k din hamara desh azad hua tha, hamare desh ki azadi k liye sawtantra senaniyo ne bohat khoon bhaya hai hame un sare sawtantra senaniyo k adar krna chahiye na jane kitne din jailo mai kate hai jaise Gandhi Ji, Maulana Abul Kalam Azad, Ashfaqullah Khan, Bhagat Singh, Chandr Shekhar Azad or bohat sare senani hai jin ki qurbani hame nahi bholna chahiye, Bhagat Singh ek bohat hi delare Sawtantra Senani the Bhagat Singh ek yuva the, wo bohat hi kam umar mai hi desh ki liye kuch krna chahte the. Aj k din me un sare nam anam, gyat-agyat amar saheedo ko sradhanzali arpit karna chahta hu jinke athak prayaso se aj ham ajadi ke khule akash me saans le rahe hain.

Aj bhale he ham keh rahe hain ki ham ajad hain swatantra hain lekin satya to yah hai ki ham kewal angrejo se he swatantra ho paye hain. Brastachar aur rajneeti ki beriyo ne hame buri tarah jakad liya hai. aj sara desh brastachar me buri tarah se duba hua hai. Sare rajneta kewal vote bank ki rajneeti karte hain. Desh aur uske vikash k bare me koi sochne ko taiyar he nai hai. Aj is manch k madhyam se me bas ye he sandesh dena chahuga ki yadi ap sabhi bharat ko aasli mayno me swatantra dekhna chahte hain aur ek brastachar mukt bharat ki kalpna karte hain to sabse pehle apne ap ko sudhare �aur apne ap ko brastachar mukt banaye. Aj yadi bharat ka pratyek admi apne ap ko sudharne ka pran kare to he ham ek sahi mayno me swatantra bharat ki kalpana kar sakte hain. Inhe sabdo k sath apne sabdo �ko viram deta hu .

Jai Hind

Jai Bharat.

Super Independence Day Essay Speech Messages Quotes Wishes Songs SMS in Hindi Language_India

Best Independence Day Song in Hindi

Aisa Desh Hai Mera a lovely Patriotic song with full of positivity and joy, The song is sung by Udit Narayan and Gurdas Maan. Based on Madan Mohan’s composition. Lyrics are penned by Javed Akhtar.
Lyrics:
Ambar hethaan dharti vasdi, ethey har rut hansdi ho..
Kinnaa sonaa des hei meraa des hai meraa des hai meraa
Des hai meraa

Dharti sunhari ambar neelaa
Dharti sunhari ambar neelaa
Har mausam rangeelaa
Aisaa des hai meraa ho… Aisa des hai mera
Aisaa des hai meraa ho… Aisa des hai mera
Bole papihaa koyal gaaye
Bole papihaa koyal gaaye
Saavan ghir ghir aaye
Aisa des hai meraa ho.. aisaa des hai mera
Aisa des hai meraa ho.. aisaa des hai mera

Kothe te kaa bole, chitthi mere maahiye di
Vich aaney daa vi naam bole, chitthi mere maahiye di

Genhoo ke kheton mein kanghi jo kare hawaayein
Rang birangi kitni chunariyaan ud ud jaayein
Panghat par panhaaran jab gagri bharne aaye
Madhur madhur taanon mein kahin bansi koi bajaaye
Lo sun lo qadam qadam pe hai mil jaani..
Qadam qadam pe hai mil jaani, Koi prem kahaani
Aisaa des hai meraa ho.. Aisaa des hai meraa
Aisaa des hai meraa haan.. Aisaa des hai meraa

O.. meri jugni de dhaage bagge, jugni os de moonh to fabbe
Jihnu satt ishq di lagge, oye Sai mereya o jugni
Veer mereyaa jugni kahandi hai
O naam saayehen daa leindi hai

O dil kad litaa ee jind meriye…

Baap ke kandhe chadh ke jahaan bachche dekhein mele
Melon mein nat ke tamaashe, kulfi ke chaat ke thele
Kahin milti meethi goli, kahin chooran ki hai pudiya
Bhole bhole bachche hain, jaise guddey aur gudiyaa
Aur inko roz sunaayein daadi naani ho..
Roz sunaaye daadi naani ik pariyon ki kahaani
Aisaa des hai meraa ho.. Aisaa des hai meraa
Aisaa des hai meraa ho.. Aisaa des hai meraa

Sadke sadke jaandi hai mutiyaare ni
Kandaa chubhaa phir pair baanki naarey ni
Oy, ni adiyeh kandaa chubhaa phir pair baanki naarey ni
Kaun kade teraa kaandraa mutiyaare ni
Kaun sahe teri peed baanki naarey ni
Oy, ni adiyeh kaun sahe teri peed baankiiyeh naarey ni

HO…
Mere des mein mehmaanon ko bhagvaan kahaa jaataa hai
Woh yahin kaa ho jaataa hai, jo kahin se bhi aataa hai

Aa… Tere des ko maine dekha tere des ko maine jaana
Aa… Tere des ko maine dekha tere des ko maine jaana

Jaane kyun ye lagta hai mujhko jaanaa pahchaana
Yahaan bhi vahi shaam hai wahi saveraa
Wahi shaam hai vahi saveraa

Aisaa hi des hai meraa jaisaa des hai teraa
Waisaa des hai teraa haan jaisaa des hai teraa
Aisaa des hai meraa ho.. Jaisaa des hai teraa
Aisaa des hai meraa haan.. Jaisaa des hai meraa

Originally posted 2014-08-10 18:10:28.

Subscribe
Notify of

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments